{"_id":"6a11eca46bd1a315490c59cd","slug":"man-dies-after-in-laws-accuse-him-of-feeding-him-toxic-substance-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156581-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ससुरालीजनाें पर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ससुरालीजनाें पर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप, युवक की मौत
विज्ञापन
हरगांव। जगन्नाथपुर गांव निवासी रमन सिंह (22) की शनिवार को घर पर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रमन को उनके ससुरालीजनों ने विषाक्त पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद रमन की हालत बिगड़ी। उपचार के बावजूद रमन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी शारदा देवी का आरोप है कि उनके पुत्र रमन सिंह अपनी पत्नी वंदना सिंह को विदा कराने लखीमपुर के खीरी थाना क्षेत्र के घुसियाना गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। 9 मई की रात करीब 1 बजे घुसियाना गांव निवासी ससुर हरिपाल सिंह, साले गोलू सिंह और ओम प्रकाश सिंह ने रमन सिंह को जमकर पीटा और कोल्ड ड्रिंक में कोई विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी रमन सिंह को बाइक पर बैठाकर हरगांव चीनी मिल के पास गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों कह सूचना पर शारदा देवी ने अपने पुत्र रमन को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद परिजन रमन सिंह को घर ले आए। शनिवार को रमन की घर पर तबीयत बिगड़ी। इसके बाद रमन ने दम तोड़ दिया। निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एक वर्ष पूर्व हुआ था विवाह
शारदा देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनके पुत्र रमन का घुसियाना निवासी वंदना सिंह से विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही वंदना की रमन से नहीं बन रही थी। मई माह में ही वंदना अपने मायके गई थीं। 9 मई को रमन अपनी पत्नी को विदा कराने गए थे। तभी यह घटना हुई।