फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   man died in accident

डीसीएम ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदा

Mon, 29 Jul 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
man died in accident
कुतुबनगर (सीतपुर)। पिसावां इलाके में कुतुबनगर में सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े एक युवक को सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की सदर अस्पताल में मौत हो गई। लोगों ने डीसीएम को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के सुद्यल्ताननगर गांव निवासी अर्जुन (28) पुत्र कल्लू सोमवार दोपहर बाइक लेकर कुतुबनगर में राकेश शर्मा चक्की के करीब सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच मिश्रिख मार्ग पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

उसको फौरन सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद लोगों ने डीसीएम को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed