{"_id":"571515284f1c1bb9708b477b","slug":"malnourished-child-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद क्षेत्र में डीएम द्वारा गोद लिए गए एक गांव में कुपोषण के चलते बालिका की मौैत हो गई। बालिका का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले ही डीएम ने गांव के निरीक्षण के दौरान बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए थे।
क्षेत्र के साहिनपुर खेरिया गांव को डीएम ने गोद ले रखा है। इस गांव के निवासी रामसिंह की पुत्री हिमांशी (2) अतिकुपोषित थी। गत 15 अप्रैल को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी जांच के लिए साहिनपुर खेरिया गांव गए थे। उन्होंने बालिका को देखा तो अधीनस्थों को उसके इलाज के लिए निर्देश दिया था।
गांव के गिरधारी की पुत्री अर्चना देवी व ओम प्रकाश के पुत्र अमन को भी कुपोषित पाकर भर्ती कराने को कहा। डीएम के निर्देश के बाद 16 अप्रैल को तीनों बच्चों को जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती कराया गया। वहां सोमवार दोपहर हिमांशी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बालिका की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। लोग अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।