{"_id":"6717f04861904007090547fa","slug":"main-market-will-remain-under-police-guard-on-diwali-sitapur-news-c-102-1-slko1055-120873-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दीपावली पर पुलिस के पहरे में रहेगा मुख्य बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दीपावली पर पुलिस के पहरे में रहेगा मुख्य बाजार
Wed, 23 Oct 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाजार में लगाई जा रही बैरीकेडिंग।
सीतापुर। दीपावली पर शहर का मुख्य बाजार पुलिस के पहरे में रहेगा। यातायात को नियंत्रित करने के लिए धनतेरस के पहले ही बाजार में वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा।चोरी टप्पेबाजी रोकने के लिए पुलिस पैदल गश्त भी करती हुई दिखेगी। 29 अक्तूबर को धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी।
लालबाग चौराहे से लेकर घंटाघर चौराहे तक शहर की मुख्य बाजार में इसकी रौनक दिखने लगी है। इस मार्ग पर ही मुख्य बाजार लगता है, जिसमें सराफा बाजार, लाेहा बाजार, सब्जी बाजार कपड़ा आदि की दुकानें हैं। इस मार्ग को धनतेरस वाले दिन बंद कर दिया जाएगा।
गलियों में बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके साथ ही दोनों छोर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। दो व चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था लालबाग में की गई है। आग जैसी समस्या से निपटने के लिए दमकल की एक टीम भी यहां तैनात रहेगी।