फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Maholi's tombs remained thirsty

Sitapur News: प्यासे रह गए महोली के मजरे

Fri, 20 Mar 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 20 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Maholi's tombs remained thirsty
कमलापुर। सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन का लाभ कसमंडा ब्लॉक के ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कहीं पानी की टंकी ही नहीं बनी, तो कहीं बनने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। महोली ग्राम पंचायत में भी अधूरे कार्य के चलते मजरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

महोली ग्राम पंचायत के मजरा गौरा, केवलपुर, पट्टी और कमलापुर में करीब डेढ़ वर्ष पहले योजना के तहत काम शुरू हुआ था। महोली में पानी की टंकी तो बना दी गई, लेकिन अन्य जरूरी कार्य अधूरे छोड़ दिए गए। कार्यदायी संस्था ने गौरा, केवलपुर और पट्टी में पाइप डालने के लिए रास्तों की खुदाई की, पर मरम्मत न होने से सड़कें बदहाल हो गई हैं।
विज्ञापन

कमलापुर में तो अभी पाइप डालने का काम भी पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीण अशोक शुक्ला का कहना है कि अब तक गांव को योजना का लाभ नहीं मिला। वहीं पट्टी के रामबिहारी दीक्षित और गौरा के सुरेश सिंह बताते हैं कि सड़कों की खुदाई कर दी गई, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में भी अधर में योजना
महोली के अलावा भिमरी, बहरीमऊ और लुधौरा समेत कई गांवों में योजना अधूरी है। भिमरी के सर्वेश कुमार और प्रमोद के अनुसार पाइप डालने के लिए सड़कें खोद दी गईं, लेकिन मरम्मत नहीं हुई, जिससे आवागमन प्रभावित है। बहरीमऊ के ज्वाला प्रसाद का कहना है कि योजना कागजों तक सीमित है—टंकी बनने के बाद भी पानी नहीं आ रहा। लुधौरा ग्राम पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि पाइप डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई।

शुद्ध पेयजल को तरस रहे सेवता के ग्रामीण
रेउसा (सीतापुर)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवता में भी जल जीवन मिशन का हाल बदहाल है। ग्रामीणों के अनुसार 2012 में कार्य शुरू हुआ और 2017 में टंकी बनकर तैयार हो गई। 50 से अधिक घरों में कनेक्शन भी दिए गए, लेकिन आज तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रायल के दौरान पाइपलाइन में लीकेज सामने आए थे, जिनका समाधान आज तक नहीं हुआ। रामसागर गौतम, अनिल अवस्थी, मिश्री लाल, सुरेंद्र और अनुराग शुक्ला समेत कई लोगों ने जल्द पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की है।


68 गांवों में 15 में शुरू की जलापूर्ति, जल्द पूरा होगा लक्ष्य
ब्लॉक कसमंडा के 68 गांवों में योजना के तहत कार्य होना था। इनमें 15 गांवों में जलापूर्ति शुरू हो चुकी है। जहां कार्य अधूरा है, उसे जल्द पूरा कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
- मनीष कुमार, जेई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed