{"_id":"68cafa6b3c180e6a630db1dc","slug":"mahmudabad-erupts-over-indecent-remarks-on-pm-sitapur-news-c-102-1-slko1037-140579-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी से महमूदाबाद में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी से महमूदाबाद में उबाल
Wed, 17 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फेसबुक पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। बुधवार को रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर बाजार निवासी युवक ने फेसबुक पर पीएम की तस्वीर साझा कर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
पोस्ट वायरल होते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बेलदारी टोला निवासी भाजपा कार्यकर्ता विशाल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पोस्ट से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।