फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Madam... bullies harass you, police doesn't listen

Sitapur News: मैडम... दबंग करते हैं परेशान, नहीं सुनती पुलिस

Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Madam... bullies harass you, police doesn't listen
जनसुनवाई करतीं आयोग की सदस्य।
सीतापुर। मैडम आए दिन गांव के दबंग परेशान करते हैं...। शिकायत करने पर रामकोट पुलिस सुनवाई नहीं करती है...। इतना कहकर एक पीड़िता राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने रो पड़ी। पीड़िता ने बताया कि बीते साल दस दिसंबर को गांव के दबंगों ने उसके भाई को सरकारी नल से पानी भरने के लिए रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर पीड़िता ने नल से पानी भरना बंद कर दिया। 21 जनवरी को दबंगों ने पीड़िता के घर के सामने पत्थर रखकर जानवर बांधने शुरू कर दिए। मना करने पर पीड़िता से अभद्रता की। मामले में सीओ सिटी अमन सिंह ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य बृहस्पतिवार को तहसील सभागार सदर में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई कर रही थीं। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की व्यथा सुनी और समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 32 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर चार का निस्तारण हुआ। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें आज मिले हैं, उनके निस्तारण संबंधी समस्त सूचनाएं उन्हें उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान एसडीएम सदर अभिनव कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अमन सिंह, प्रभारी महिला थाना इतुल चौधरी, तहसीलदार सदर विनोद कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के बाद डॉ. प्रियंका मौर्या महिला चिकित्सालय पहुंचीं। वहां निरीक्षण करने के साथ ही केक काट कर 25 कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया और गिफ्ट भी बांटे। अस्पताल में साफ सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed