फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   lohri festival

Sitapur News: आया लोहड़ी दा त्योहार, खुशियां खूब मनाओ यार...

Sun, 14 Jan 2024 12:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 14 Jan 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
lohri festival
सीतापुर। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार शाम लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक गीतों के संग गुरुद्वारे से लेकर घरों तक लोहड़ी की मस्ती छा गई। भांगड़े की थाप पर धमाल के बाद सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाइयां दीं। लोहड़ी को लेकर सिख परिवारों में उत्साह रहा। महिलाओं ने सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो। दुल्ला भट्टी वाला हो... और आया लोहड़ी दा त्योहार, खुशियां खूब मनाओ यार, नच्चो-गावो वड्डो प्यार आदि लोहड़ी के गीत गाए गए।
विज्ञापन

शहर के गुरुद्वारे में गुरु का पाठ व अरदास की गई। प्रेमनगर में झूलेलाल मंदिर व घरों में लोहड़ी जलाई गई, जिसमें तिल व लाई के अक्षत डाले गए। जलती हुई लोहड़ी के फेरे लेते हुए युवाओं व बच्चों ने जमकर भांगड़ा किया। राधा डोडेजा, अनीशा तेजवानी, माला बर्मन, एकता कुकरेजा, सरिता, बबिता, चेरिका, संजय मिलवानी आदि ने फेरे लगाने के साथ लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। देर रात तक सिख समुदाय के लोग लोहड़ी की मस्ती में डूबे रहे। बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर, हरगांव, महोली, मिश्रिख व सिधौली आदि क्षेत्रों में भी लोहड़ी की धूम रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed