{"_id":"69c2d8cb215bf972460c210d","slug":"litterateur-ramakrishna-met-the-deputy-chief-minister-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152627-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: उपमुख्यमंत्री से मिले साहित्यकार रामकृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: उपमुख्यमंत्री से मिले साहित्यकार रामकृष्ण
Wed, 25 Mar 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार रामकृष्ण पांडेय ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश वर्मा भी मौजूद रहे।
साहित्यकार रामकृष्ण पांडेय ने उपमुख्यमंत्री को अपनी काव्य कृति शहीद अष्टक भेंट की। शहीद अष्टक सीतापुर के लालबाग पार्क में 18 अगस्त 1942 को शहीद हुए अमर सेनानियों को समर्पित काव्य रचना है। उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शिष्टाचार भेंट की तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही इस काव्य कृति की सराहना भी की है।