फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Liquor shop salesman shot

Sitapur News: शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मारी

Sat, 14 Jun 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop salesman shot
पिसावां (सीतापुर)। तेंदुआ मोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात शराब की दुकान से घर जा रहे सेल्समैन को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में जा लगी। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तेंदुआ निवासी पंकज (40) भाकुरहा में देसी शराब ठेका की दुकान पर सेल्समैन हैं। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे के बाद वह दुकान बंदकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी तेंदुआ मोड़ पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली पंकज के पेट में जा लगी।
विज्ञापन

वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आननफानन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। पेट में गोली फंसी होने के कारण डॉक्टरों ने तत्काल लखनऊ रेफर कर दिया है। पीड़ित के मुताबिक उनके साथ एक साथी गंगाराम भी थे, जिनको बदमाशों ने बुरी तरह पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पंकज के साथी गंगाराम के पास दुकान के बिक्री के रुपये थे। हालांंकि बदमाशों ने न तो रुपये की डिमांड की और न ही रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हर एंगल की पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed