{"_id":"5d8cfa8c8ebc3e01542f7c48","slug":"liquer-sitapur-news-lko4837309107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश ले जाई जा रही 50 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणाचल प्रदेश ले जाई जा रही 50 लाख की शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुलिस ने एक ट्रक पर लदी 50 लाख की शराब बरामद की है। हरियाणा की इस शराब को अरुणाचल प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने हाईवे पर नवीन चौक पुलिस चौकी क्षेत्र से ट्रक को पकड़ा। तस्कर, ट्रक चालक व खलासी सभी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहर कोतवाल अंबर सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर रामकोट इलाके में नवीन चौक पुलिस चौकी इलाके में राजस्थान के नंबर का एक ट्रक बरामद किया। ट्रक में रॉयल जनरल रिजर्व व्हीस्की शराब की आठ सौ 46 पेटी शराब भरी थी।
ट्रक में शराब की पेटियां देखकर पुलिस ने आबकारी टीम को बुलाया। ट्रक को मय शराब के पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां जांच पड़ताल की गई। पुलिस को ट्रक व उसमें भरी शराब की पेटियों के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस को न ही ट्रक का चालक व खलासी मिला और न ही तस्कर मिले।
विज्ञापन
खबर पाकर एसपी एलआर कुमार, एएसपी मधुवन सिंह भी पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन में शराब पेटियों की गणना कर आबकारी विभाग को अवगत कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी व उनकी टीम भी वहां मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर शराब, ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। आगे की जांच पड़ताल चल रही है।
राजस्थान के ट्रक में लखनऊ की ओर जा रही थी शराब
पुलिस सूत्र बताते हैं कि संभवत: यह शराब लखनऊ की ओर ले जाई जा रही थी। बरामद शराब हरियाणा की निर्मित बताई जा रही है और उसे अरुणांचल प्रदेश ले जाया जा रहा था। ट्रक आगरा के महिपाल सिंह के ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिपाल ने यह ट्रक दिनेश नाम के शख्स को बेचने देने की बात कही है।
...तो पुलिस से चालाक निकले तस्कर
भारी मात्रा में शराब बरामद कर खुद की पीठ थपथपाने वाली पुलिस की कहानी में कई झोल नजर आ रहे हैं। तस्कर पुलिस और उसके मुखबिर से भी चालाक निकले। पुलिस के मुखबिर ने इतनी सटीक जानकारी दी कि ट्रक में छुपा कर ले जाई जा रही लाखों की शराब तो बरामद हो गई, लेकिन तस्कर, ट्रक चालक व खलासी गायब हो गए। ऐसे में या तो पुलिस ने तस्करी में शामिल लोगों को पकड़ने में लापरवाही बरती या फिर कहानी के पीछे कोई और कहानी हो सकती है।