फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lineman dies, protest by placing body on road

Sitapur News: लाइनमैन की मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Fri, 29 May 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 29 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies, protest by placing body on road
मछरेहटा इलाके में परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
सीतापुर। मछरेहटा इलाके में बृहस्पतिवार को बिजली की लाइन ठीक करते समय एक निजी लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजन नहीं माने। करीब एक घंटे बाद एसडीएम व बिजली विभाग के अफसरों ने पट्टे की जमीन व आर्थिक मदद दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के ग्राम ताजपुर निवासी आनंदराम मछरेहटा में निजी लाइनमैन के रूप में कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को वह फॉल्ट ठीक करने के लिए भौआपुर गए थे। वह बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह खंभे से गिर गए।उनके सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के रास्ते में ही आनंदराम की मौत हो गई। ग्रामीण शव को ताजपुर बरसंधियां से ठेलिया से गौरिया चौराहा की तरफ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने ठेलिया को आगे नहीं बढ़ने दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से उनकी झड़प हो गई। फिर ग्रामीण शव को ठेलिया से उठाकर कंधे पर रखकर रात करीब आठ बजे गौरिया चौराहा पहुंचे। वहां सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाली, मछरेहटा व खैराबाद थाने की पुलिस गौरिया चौराहा पहुंच गई। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद एसडीएम मिश्रिख अभिनव यादव व एसडीओ शैलेंद्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को जमीन का पट्टा दिलाने व एसडीओ ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक आनंदराम भूमिहीन थे। उनके पिता की बरसों पहले मौत हो गई थी। मां दोनों आंखों से देख नहीं सकती हैं। पत्नी व एक मासूम बच्चा है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी आनंदराम के कंधों पर ही थी। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से नहीं हुई मौत
मृतक आनंदराम बिजली विभाग के कर्मचारी नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने की बात सामने नहीं आई है। उनकी मौत गिरने से लगी चोट से हुई है। आनंदराम कहां बिजली ठीक कर रहे थे और कैसे गिरे? इसकी जानकारी नहीं है।
- शैलेंद्र राजपूत, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed