फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lineman died due to current in sitapur

करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Sun, 28 Aug 2016 12:23 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 28 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lineman died due to current in sitapur
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
क्षेत्र के पावर हाउस में शनिवार को बिजली की फाल्ट दुरुस्त कर रहे एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। वह फ्यूज जोड़ते वक्त हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। परिवार के सदस्य जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सकरन के ग्राम टेड़वा डीह निवासी दुर्गेश दीक्षित क्षेत्र के पावर हाउस में संविदा के पद पर तैनात था। शनिवार को वह उपकेंद्र में फ्यूज जोड़ रहा था। उसी दौरान वह 33 हजार वोल्ट के चपेट में आ गया। उसे चिपका देख अन्य कर्मचारियों ने लाइन बंद कर उसे बचाया लेकिन तब तक दुर्गेश बुरी तरह से झुलस चुका था।
विज्ञापन


लोगों ने उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय दुर्गेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार के सदस्य जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जेई वीके सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। वहीं लापरवाही किस स्तर से हुई। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed