{"_id":"63ee7cc28cda9137040525ec","slug":"life-imprisonment-to-ex-chief-and-son-in-12-year-old-murder-case-sitapur-news-c-13-1-90866-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: हत्या के 12 साल पुुराने मामले में पूर्व प्रधान व बेटे को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: हत्या के 12 साल पुुराने मामले में पूर्व प्रधान व बेटे को उम्रकैद
Fri, 17 Feb 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। प्रधानी में वोट न देने की रंजिश को लेकर घर में घुसकर दिन दहाड़े हत्या की वारदात अंजाम दी गई। इस वारदात में 12 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने पूर्व प्रधान साबित हुसैन व उसके बेटे सद्दाम हुसैन सहित चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रशांत शुक्ल व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता गौरव मिश्रा ने संयुक्त रूप से की।
जिले में रामकोट थानाक्षेत्र के कचनार गांव में 28 मार्च 2011 को इश्तियाक नाम के व्यक्ति ने हत्या का केस दर्ज कराया था। वादी के मुताबिक गांव के ही इरफान, हनीफ, रूबी, साबित हुसैन व सद्दाम हुसैन प्रधानी के चुनाव में वोट न देने को लेकर रंजिश मानते थे। सभी ने 28 मार्च की सुबह उसके घर पर असलहों से लैस होकर हमला कर दिया।
इसमें वह तो बच गया लेकिन उसकी भाभी सायरा बानो की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने साबित व सद्दाम के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित नहीं किया था। लेकिन सुनवाई के दौरान उक्त दोनों आरोपियों को अदालत में तलब किया गया। इसके बाद पांचों अभियुक्तों के खिलाफ सुनवाई की गई।
विज्ञापन
न्यायालय में पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने रूबी को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। शेष चारों आरोपियों को घटना का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।