फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lesson not learned, vehicles seen going in wrong direction

Sitapur News: नहीं लिया सबक, गलत दिशा में जाते दिखे वाहन

Fri, 24 Nov 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lesson not learned, vehicles seen going in wrong direction
खैराबाद (सीतापुर)। नेशनल हाईवे पर गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। अगले ही दिन शुक्रवार को घटनास्थल पर लोग अवैध कट से बाइक पास करते नजर आए। तो कहीं गलत दिशा की ओर वाहनों को मोड़ते दिखाई दिए। बड़े वाहन भी क्षमता से अधिक भार लेकर जाते दिखे।
विज्ञापन

खैराबाद के समदेपारा मोड़ पर गुरुवार को हुए हादसे में उत्तराखंड से अयोध्या जा रहे कार सवार रामदास, उनके दो बेटे अवनीश व अंकुर और साढू लेखराज की माैत हो गई थी। कार गलत दिशा की ओर जा रही थी। वहीं ट्रक पर भी क्षमता से अधिक सीवर के पाइप लदे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को घटनास्थल का रियल्टी चेक किया। घटनास्थल खैराबाद-मछरेहटा चौराहे से लगभग नौ किलोमीटर की दूरी पर है। यहां साहब पेट्रोल पंप है। सीएनजी की भी सुविधा है। सीतापुर से लखनऊ की ओर जाते समय दो किलाेमीटर पहले ही कट बना हुआ है। पेट्रोल टंकी के आगे पड़ने वाला कट पेट्रोल पंप से महज 500 मीटर घूमकर ही है। इसके बावजूद भी अधिकांश लोग नियम तोड़कर पहले ही कट से वाहनों को ले जाते हुए नजर आए। पड़ोसी गांव समदेपारा, नेरपुर, भगौतीपुर धरैंचा जाने के लिए लोग इस मोड़ से वाहन ले जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि लोगों को इस तरह से लापरवाही नहीं करनी चाहिए जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाए।


अवैध कट पर बाइक सवार जोखिम में डालते दिखे जान
घटनास्थल पर स्थित मोड़ पर कई अवैध कट भी बने हैं। कई बाइक सवार यहीं से बाइक को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास करते नजर आए। गांव रफातपुर निवासी अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आसपास के लोग इस कट को बंद करने की मांग भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस जगह पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। एनएचएआई कॉरीडोर प्रबंधक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि कट पर सभी मानक पूरे हैं। छोटे कटों को बंद कर दिया जाएगा।


शव लेकर गए परिजन
घटना के बाद शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया था। उनके साथ कोई भी युवक नहीं था। सुबह होते पुलिस ने सबसे पहले उनका पोस्टमार्टम कराया। करीब दोपहर 12 बजे उनके परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां शव उनके सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed