{"_id":"67a3b7e6f9682443eb08134a","slug":"leprosy-can-be-cured-with-treatment-sitapur-news-c-102-1-stp1002-126517-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: इलाज से ठीक हो जाता है कुष्ठ रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: इलाज से ठीक हो जाता है कुष्ठ रोग
Thu, 06 Feb 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शपथ लेतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
लहरपुर (सीतापुर)। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आईसीडीएस सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीएमडब्लू धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने कुष्ठ रोग से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगी के साथ उठने, बैठने तथा उसको छूने से यह बीमारी नहीं होती है। कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं है। यह एक बैक्टीरिया से होता है जो इलाज करने पर ठीक हो जाता है।
उन्होंने कहा कि समय पर कुष्ठ रोग का इलाज करने से शरीर में दिव्यांगता नहीं होती है। अंत में उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों को कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करने व जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त करने का संकल्प दिलाया।