फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard hunted a cow's calf

Sitapur News: तेंदुए ने गाय के बछड़े का किया शिकार

Sun, 11 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunted a cow's calf
सीतापुर। मछरेहटा में जंगली जानवर का खौफ है। पेरियाकोडर गांव के निकट जंगल में शुक्रवार देर रात तेंदुए ने एक गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने कॉम्बिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जंगल में मृत अवस्था में बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखकर ग्रामीण दंग रह गए। सूचना पर वन दरोगा अनिल यादव, अक्षय पांडेय, वनरक्षक नीरज कुमार ने कॉम्बिंग की। वन विभाग की टीम ने बताया प्रथम दृष्टया पगचिह्न तेंदुए के लग रहे हैं। गांव निवासी रमानिवास दीक्षित, दिलीप मिश्र, सोनू, अखिल व अरुण आदि ने बताया कि तेंदुए की वजह से गांव में लोग दहशत में हैं। लोग घर से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी, मिश्रिख सिकंदर सिंह ने बताया कि पगचिह्न तेंदुआ के हैं। जल्द ही पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed