{"_id":"6018439f8ebc3e54511733d2","slug":"leopard-footprints-found-in-sandana-panic-sitapur-news-lko5627031146","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदना में मिले तेंदुए के पगचिह्न, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदना में मिले तेंदुए के पगचिह्न, दहशत
विज्ञापन
रामगढ़ (सीतापुर)। संदना इलाके में तेंदुए के पग चिह्न मिलने से लोगों में दहशत है। वन विभाग ने तेंदुए के पगचिह्न की पुष्टि की है। विभाग ने लोगों से समूह में निकलने की अपील की है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द ही पिंजड़ा लगवाया जाएगा।
संदना थाना क्षेत्र के खेवटा रामपुर गांव में दोबारा तेंदुए के आने से ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल है। सोमवार सुबह ग्रामीण अपने पशु चराने के लिए खेवटा के जंगल की तरफ ले गए थे। तभी अचानक उन्हें पगचिह्न मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वहां पगचिह्न द्वारा तेंदुआ की पुष्टि की।
तब से क्षेत्र के दर्जनों गांव में दहशत व्याप्त है। क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ आने से आम लोग खौफ के साए में जी रहे हैं। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समूह में जाने के लिए कहा है। अभी तीन माह पूर्व जगदीशपुर गांव के मुर्तजा को तेंदुए ने निवाला बनाया था। वन विभाग के रेंजर लईक अहमद ने बताया कि खेवटा रामपुर के बीच में तेंदुआ के पगचिह्न देखे गए हैं। टीम द्वारा तेंदुआ होने की पुष्टि कर दी गई है। पिंजड़ा बाहर है। उसे मंगवाकर जल्द ही लगवाया जाएगा।