फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard caught after entering cage to hunt goat

Sitapur News: पकड़ा गया बकरी का शिकार करने पिंजरे में घुसा तेंदुआ

Sun, 16 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught after entering cage to hunt goat
सीतापुर। महोली इलाके में एक माह से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की पकड़ में आ ही गया। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे तेंदुआ जैसे ही वन विभाग की तरफ से लगाए गए पिंजरे में बंधी बकरी का शिकार करने में घुसा, उसी में फंस कर रह गया। शनिवार सुबह तेंदुए की दहाड़ सुनकर ग्रामीण व वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पिंजरे में बंद तेंदुए को देखा। उसे इलसिया स्थित वन चेतना पार्क में वन्यजीव चिकित्सक की देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन

महोली वन रेंज में विगत एक माह से तेंदुआ चहलकदमी कर रहा था। कभी वह बीच सड़क पर आकर खड़ा हो जाता था, तो कभी खेत में किसानों के सामने गरजता था। कई बार उसका सामना क्षेत्रीय ग्रामीणों से होने से लोगों में दहशत व्याप्त थी। बांसी, ढिगरा, नौगवां, रामनगर, चकरेरा, मुसब्बरपुर, चडरा समेत 20 से ज्यादा गांवों में तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई थी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व मुसब्बरपुर के किसान धर्मेंद्र अपने भाई नरेंद्र के साथ गन्ने की पत्ती लेने खेत गए थे। अंधेरा होने पर जब वे ट्रैक्टर से लौट रहे थे, तो जंगल से गुजरते समय तेंदुआ उनके सामने आ गया। इसके बाद वन विभाग ने गांव के बाहर पिंजरा लगाया था। एक सप्ताह तक तेंदुआ वन विभाग को चकमा देता रहा। शुक्रवार की रात करीब दो बजे पिंजरे में मौजूद बकरी की आवाज सुनकर तेंदुआ उसका शिकार करने के चक्कर में पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना फैलते ही क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तेंदुए की एक झलक पाने को लोग बेताब नजर आ रहे थे। उसके पकड़े जाने से क्षेत्र के नागरिकों ने सुकून की सांस ली है। महोली रेंजर केएन भार्गव ने बताया कि पिंजरा समेत तेंदुए को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर इलसिया के वन चेतना पार्क भेजा गया है।


तेंदुआ कर चुका है हिरन का शिकार

तेंदुआ दो दिन पहले हिरन के बच्चे का शिकार भी कर चुका है। विगत बृहस्पतिवार की शाम चडरा निवासी संदीप यादव अपने खेत गया था। इस बीच रामविलास त्रिवेदी के खेत में एक हिरन का शव पड़ा मिला था। उसके आसपास तेंदुए के पग चिह्न भी मिले थे।

मिर्जापुर की कैमूर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भेजा
डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि पिंजरे में कैद नर तेंदुए की प्राथमिक चिकित्सकीय जांच पशु चिकित्सक ने की है। तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। वन्यजीव चिकित्सक की देखरेख में उसे रखा गया है। बताया कि इसका वजन करीब 60 किलोग्राम है। चार वर्ष के तेंदुए को चिकित्सकीय जांच में फिट पाने पर शनिवार देर शाम मिर्जापुर की कैमूर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed