{"_id":"607b28648ebc3e591d014346","slug":"lemon-prices-in-the-sky-more-expensive-than-apples-sitapur-news-lko574652929","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींबू के भाव आसमान पर, सेब से भी महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींबू के भाव आसमान पर, सेब से भी महंगा
विज्ञापन
लालबाग की मुख्य बाजार में नींबू खरीदते लोग। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोरोना काल में मांग बढ़ने और आपूर्ति कम होने से नींबू का भाव बहुत ही खट्टा हो गया है। नींबू का खुदरा भाव सेब को टक्कर दे रहा है। बाजार में नींबू 40 रुपये पाव बिक रहा है। थोक विक्रेताओं ने फिलहाल भाव में कमी न होने की बात कही है। उनका कहना है कि अगले दो महीनों तक नींबू के दाम कम होने के आसार नहीं हैं।
एक तो कोरोना काल दूसरे व्रत और ऊपर से गर्मी का सितम। ऐसे में नींबू की खपत काफी बढ़ गई है। कोरोना के चलते ट्रांसपोर्ट सुविधाओं में कटौती हो गई है। ऐसे में नींबू की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है और नींबू दिन-ब-दिन खट्टा होता जा रहा है। नींबू का भाव सेब को टक्कर दे रहा है। बाजार में इसका खुदरा भाव 160 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। बाजार में मीडियम साइज सेब 120 से लेकर 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। महंगाई के चलते लोग 10-20 रुपये से दो-चार नींबू खरीदकर काम चला रहे हैं।
व्यापारी फिलहाल नींबू का रेट न कम होने की संभावना जता रहे हैं। शहर की नवीन शब्जी मंडी के आढ़ती खलील कहते हैं कि कोरोना के चलते ट्रांसपोर्ट सुविधा बाधित होने लगी है। इसलिए नींबू की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। दिल्ली की आजाद मंडी में भी भाव उछल गया है और लोकल की आपूर्ति भी कम हो पा रही है। नींबू का भाव आसमान छू रहा है।
विज्ञापन
फलों पर भी महंगाई की मार
कोरोना काल में नींबू के साथ ही फलों पर भी महंगाई की मार पड़ गई है। अंगूर, केला, संतरा, अनार, किवी, खरबूजा, तरबूज आदि फलों के रेट बढ़ गए हैं। अंगूर व संतरा 70 रुपये प्रति किलो, खरबूजा 50, तरबूज 30-50 प्रति पीस और केला 40 से 60 रुपये दर्जन बिक रहा है। कोरोना से बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग फलों का सेवन अधिक कर रहे हैं। ऐसे में फलों के रेट में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। उधर सप्लाई भी बाधित हो रही है। व्यापारी नवरत्र के बाद फलों के रेट गिरने की संभावना जता रहे हैं।