फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Left out needy people will get PM residence, survey will be done soon

Sitapur News: छूटे हुए जरूरतमंदों को मिलेगा पीएम आवास, शीघ्र होगा सर्वे

Sat, 04 Jan 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Left out needy people will get PM residence, survey will be done soon
सीतापुर। गांवों में रहने वाले कई जरूरतमंद पीएम आवास की सुविधा पाने का इंतजार कर रहे हैं। वह विभिन्न कारणों से पूर्व में बनी सूची से नहीं जुड़ सके। अब जरूरतमंदों की समस्या का शीघ्र समाधान होगा। इसके लिए ग्राम पंचायतवार 493 सर्वेयरों की तैनाती की गई है। इनकी ओर से सर्वे कर पात्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1588 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें रहने वाले पात्र परिवारों को पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया जाता है। पूर्व में बनी पात्रता सूची में तमाम नाम दर्ज नहीं हो सके हैं। इन परिवारों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके पास तैनात कर्मचारी पहुंचेगा। उनका नाम पात्रता सूची में दर्ज करेगा। इसके लिए शीघ्र ही 2316 राजस्व गांवों में सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन


पंजिका में दर्ज होंगे पात्रों के नाम, नहीं हो सकेगी हेराफेरी
आवास सुविधा का लाभ देने के लिए सर्वेयर की तैनाती की गई है। एक सर्वेयर को तीन ग्राम पंचायतों के सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाले परिवारों का नाम पंजिका में अंकित किया जाएगा। सर्वेयर के मोबाइल को ऑनलाइन जोड़ा गया है जिससे गड़बड़ी न हो सके और संबंधित की जिम्मेदारी तय की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों के कर्मचारी करेंगे सर्वे
ग्राम पंचायतवार सर्वेयरों की तैनाती की गई है। इसमें सचिव, बोरिंग टेक्नीशियन, केन इंस्पेक्टर, जेई लघु सिंचाई, जेई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नलकूप चालक, पशुधन प्रसार अधिकारी, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक और एडीओ को जिम्मेदारी दी गई है।


दो मास्टर ट्रेनर ने बीडीओ को सर्वे का दिया प्रशिक्षण
शासन ने आवास लाभार्थियों का सर्वे सही ढंग से पारदर्शी तरीके से कराए जाने के लिए बीडीओ महमूदाबाद और बिसवां को प्रशिक्षण दिया था। इनकी ओर से जिले के सभी बीडीओ को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। जिससे वह सर्वेयर से सही ढंग से कार्य करा सकें। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अनिल कुमार चौधरी इस कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed