{"_id":"5ff0b1018ebc3e4110610fe8","slug":"lawyer-sitting-on-strike-for-lack-of-chamber-sitapur-news-lko5578503108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंबर न होने को लेकर धरने पर बैठे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंबर न होने को लेकर धरने पर बैठे वकील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। आदर्श तहसील के नए भवन में अधिवक्ता चैम्बर को लेकर तहसील प्रशासन व अधिवक्ताओं के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार को भी कोई हल नहीं निकल सका है। विरोध करते हुए अधिवक्ता पुरानी तहसील में एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए नए तहसील भवन तक पैदल मार्च किया। यहीं धरने पर बैठ गए। नाराज वकीलों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई।
बार एसोसिएशन महोली के अध्यक्ष हरिकरन नाथ दीक्षित ने बताया कि सभी तहसीलों में वकीलों के बैठने के लिए बाउंड्रीवाल के अंदर व्यवस्था होती है। महोली तहसील के अंदर पर्याप्त जगह होने के बावजूद तहसील प्रशासन अधिवक्ताओं को चैम्बर बनाने की अनुमति नहीं दे रहा है।
उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन के लिए सोमवार को नए तहसील भवन के बाहर बुद्धि शुद्धि हवन का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव अभय मिश्रा ने बताया जब तक तहसील प्रशासन प्रांगण के अंदर वकीलों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करता है, तब तक धरना व संघर्ष जारी रहेगा। उप जिलाधिकारी पीपी राठौर ने बताया अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर वार्ता के लिए आए थे, जिस पर विचार कर उचित हल निकाला जाएगा।