{"_id":"c2722e9beb52df189e733717d6d6ff38","slug":"last-day-5808-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण के अंतिम दिन 5808 ने किया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण के अंतिम दिन 5808 ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए हो रहे नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन पांच ब्लॉकों में गहमागहमी का माहौल रहा।
मंगलवार को 5808 लोगों ने परचे दाखिल किए। इनमें 1514 प्रधान और 4294 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हुआ।
पांच ब्लॉकों मछरेहटा, मिश्रिख, पिसावां, गोंदलामऊ व सिधौली में पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई थी। प्रधान और सदस्य पद के दावेदारों ने ब्लॉक पहुंच नामांकन दाखिल किया।
ब्लॉकों पर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ रही। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। ब्लॉकों पर नामांकन की प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली।
बुधवार व गुरुवार को इन ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यह कार्य सुबह आठ बजे से होगा। इसके बाद 20 नवंबर को नाम वापसी के बाद दावेदारों को चिह्न का आवंटन किया जाएगा।