फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lands of three farmers who owed Rs 25.23 lakhs attached

Sitapur News: 25.23 लाख के बकायेदार तीन किसानों की जमीनें कुर्क

Sat, 02 May 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 02 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lands of three farmers who owed Rs 25.23 lakhs attached
जमीन कुर्क करते अ​धिकारी।
नैमिषारण्य। गौरिया पनाहनगर गांव में शुक्रवार को बैंक व राजस्व अधिकारियों की टीम ने बकायेदार किसानों की जमीनें कुर्क कीं। बैंक का कर्ज न चुकाने पर स्थानीय प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गौरिया पनाहनगर गांव निवासी किसान राम खेलावन, रामनरेश व राजकुमार ने करीब छह एकड़ जमीन को इंडियन बैंक के पास बंधक रखा था। किसानों ने इंडियन बैंक की नैमिषारण्य शाखा से खेती किसानी के लिए कर्ज लिया था। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण ब्याज समेत यह देनदारी बढ़कर 25.23 लाख रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन

इंडियन बैंक नैमिषारण्य शाखा के प्रबंधक हिमांशु पांडेय के अनुसार किसानों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया गया। किसानाें को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के जरिये राहत देने का प्रयास भी किया गया। निर्धारित समय सीमा में भुगतान न होने पर बैंक को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके पर मिश्रिख तहसील के नायब तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार विवेक तिवारी, लेखपाल, राजस्व अमीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी रुकवा सकते हैं नीलामी
शाखा प्रबंधक हिमांशु पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई l बताया कि किसानों के पास अभी भी मौका है। यदि संबंधित किसान अगले 15 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान कर देते हैं, तो प्रस्तावित नीलामी को रोका जा सकता है। ऐसा न होने की स्थिति में बैंक आगे की प्रक्रिया के तहत जमीन की सार्वजनिक नीलामी कर अपनी राशि वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed