फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Land worth Rs 9 crore freed from encroachment when bulldozer was fired

Sitapur News: चला बुलडोजर तो कब्जामुक्त हुई नौ करोड़ की जमीन

Tue, 22 Oct 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 22 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Land worth Rs 9 crore freed from encroachment when bulldozer was fired
खैराबाद (सीतापुर)। शहर में अलग-अलग छह स्थानों पर नजूल की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण कार्य को ढहाने के लिए मंगलवार को बुलडोजर चला। कार्रवाई के घेरे में आए मैरिज लॉन व गारमेंट के कारखाने समेत छह पक्के निर्माण कार्य को ढहा कर करीब 30 हजार वर्ग फीट नजूल जमीन को कब्जामुक्त बनाया गया। कब्जामुक्त कराई गई जमीन की कीमत नौ करोड़ रुपये आंकी गई है। अवैध निर्माण ढहाने के दौरान क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक सभी अतिक्रमण कारियों को नोटिस जारी की गई थी। उसके बावजूद न तो नजूल भूमि को खाली किया गया न ही उस पर कराए गए अवैध निर्माण को हो ही गिराया गया। इसके चलते ही मंगलवार को पुलिस, प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान सबसे पहले कमाल सराय में इसराइल के टीन शेड को ढहाया। इसके बाद कमालसराय में इमाम अली की झोपड़ी को हटाने के बाद बुलडोजर कटरा पहुंचा, जहां पर नजूल जमीन पर कब्जा कर बने सुजात अंसारी के गारमेंट्स कारखाने के पक्के निर्माण को ढहाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद कटरा में ही बने निहाल के मैरिज लाॅन पर हुए पक्के निर्माण कार्य को भी बुलडोजर से ढहाकर अवैध कब्जे में फंसी नजूल की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इसके बाद टीम ने तुर्कपट्टी पहुंच कर अवध गेस्ट के सामने पड़े टीन शेड के साथ हटौरा माखूपुर मार्ग पर पड़े टीन शेड को भी गिरा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम सदर अभिनव यादव, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, तहसीलदार विनोद सिंह, नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी, एसओ अनिल कुमार सिंह व पीएसी बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुलडोजर की दहशत से सभी हलकान
नगर में बुलडोजर की दहशत इस कदर है कि कई लोगों की नींद उड़ गई है। दरअसल, नगर क्षेत्र 75 प्रतिशत से ज्यादा नजूल भूमि पर बसा है। 1857 में अल्लामा फजले हक ने अंग्रेजों के विरुद्ध दिल्ली की जामा मस्जिद से अंग्रेजों के विरुद्ध फतवा जारी किया था, जिसको लेकर नाराज अंग्रेजों ने खैराबाद नगर को नजूल घोषित कर दिया था। आलम यह है हर तीसरे नगर वासी को अब बुलडोजर का भय सता रहा है। अब किसका नंबर होगा, इसको लेकर नगर वासी हलकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed