{"_id":"58e92b104f1c1b4c3e5b9ffb","slug":"ladies-fired-against-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाओं ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाओं ने बोला हल्ला
amar ujala
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रिहाइशी इलाके में शराब की दुकानों का विरोध अब मुखर होने लगा है। शनिवार को सैकड़ों महिलाओं ने मानकों के विपरीत आबादी में चल रहीं शराब की दुकानों के खिलाफ हल्ला बोल दिया। नाराज महिलाओं ने शहर के कैंची पुल के पास शराब की दुकान हटाने की मांग पर जाम लगा दिया।
जाम के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसकी खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों कोे मनाने की कोशिश की लेकिन किसी ने एक न सुनी। करीब 3 घंटे तक हंगामा चला। बाद में अधिकारियों ने महिलाओं को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईवे के किनारे चल रही शराब की दुकानें हटाई जा रही हैं। इन दुकानों को सांठगांठ कर अब हाईवे से सटे गांवों व रिहाइशी इलाकों में शिफ्ट किया जा रहा है। इनमें लोनियनपुरवा में शराब की दुकान स्कूल के पास चल रही है जबकि शहर के बीचो-बीच चांदी वाले हनुमान मंदिर के करीब एक दुकान है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा नेत्री पूनम मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने बस्तियों से शराब की दुकानें हटाए जाने की मांग को लेकर कैंची पुल के पास सड़क जाम कर दी। शहर के प्रमुख मार्ग पर जाम लगने से यातायात बाधित हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था, कि जल्द कार्रवाई न हुई तो दुकान को खुद ही हटा देंगे। उधर, हंगामे की खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता, सीओ सिटी राम सनेही यादव भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने महिलाओं को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। जल्द कार्रवाई के आश्वासन मिलने पर महिलाओं ने रास्ता छोड़ा। इस दौरान काफी तीन घंटे तक हंगामा चला।