फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   lack of computer teachers in 119 schools

119 स्कूलों में नहीं कंप्यूटर शिक्षक

Thu, 25 Jun 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 25 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले में नौनिहालों को स्कूल में निशुल्क कंप्यूटर ज्ञान देने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। दरअसल, शासन ने सीतापुर जनपद के 134 विद्यालयों को कंप्यूटर से आच्छादित कर दिया है, पर कंप्यूटर शिक्षा देने को यहां के विद्यालयों में शिक्षक नहीं है।
 महज 15 स्कूलों में ही शिक्षक है। शेष 119 विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों का टोटा है। इनके अभाव में यह  कंप्यूटर शो-पीस बने हुए है।
 खास बात तो यह है कि अधिसंख्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की वजह से कंप्यूटर अन्यत्र स्थानों पर शिफ्ट कर दिए गए हैं। यही वजह है कि यह योजना जिले में अमली जामा नहीं पहन सकी है।

विज्ञापन

 मालूम हो कि शासन ने कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान देने का फैसला किया है। कंप्यूटर सहायतित कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनके जरिए नौनिहालों को स्कूल में ही निशुल्क शिक्षा दी जानी थी। यह कंप्यूटर अधिकतर उन स्कूलों में लगे थे, जहां पर विद्युत व सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है।
 जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या 134 है, जो कंप्यूटर से आच्छादित किए गए थे। लेकिन इनमे केवल 15 विद्यालयों में ही शिक्षक के रूप में अनुदेशक तैनात हैं।
जिनके जरिए नौनिहालों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है। जबकि 119 विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक ही नहीं है। शिक्षक न होने से कंप्यूटर निष्प्रयोज्य बने हुए हैं।
 जिससे नौनिहालों को कंप्यूटर का ज्ञान नहीं मिल पा रहा है। वहीं शिक्षक न होने से इन कंप्यूटरों को अन्यत्र जगह शिफ्ट कर दिया गया है। 134 उच्च विद्यालयों में कंप्यूटर लगे हैं। शिक्षक न होने से 50 कंप्यूटर अन्यत्र जगह पर शिफ्ट कर दिए गए हैं। जबकि दो कंप्यूटर चोरी हो चुके हैं। मौजूद समय में 82 विद्यालयों में कंप्यूटर उपलब्ध है।

जिन स्कूलों में कंप्यूटर लगे हैं। वहां पर अनुदेशक नहीं है। अनुदेशकों की नई भर्ती पूरी हो चुकी है। इसके जरिए शिक्षकों की कमी पूरी कर ली जाएगी। जुलाई माह में सभी स्कूलों में अनुदेशक पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed