{"_id":"6820f133ef73851551008694","slug":"laborer-dies-after-rickshaw-overturns-sitapur-news-c-102-1-slko1055-132087-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ईरिक्शा पलटने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ईरिक्शा पलटने से मजदूर की मौत
Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां में सीतापुर मार्ग पर रविवार को एक ईरिक्शा पलट गया। ई रिक्शे पर टिन शेड लदा था। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। तालगांव के अंगरासी गांव निवासी मोनू (35) ईरिक्शे से टिन शेड लादकर बिसवां से अपने घर लौट रहे थे।
लकड़ी मंडी गेट के पास टिन शेड से लदा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सीएचसी बिसवां पहुंचाया, जहां चिकित्सिकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ई रिक्शा पलटा, दो लोग घायल
लहरपुर(सीतापुर)। ग्राम समोलिया-मुगलपुर मार्ग पर सवारियों से भरा एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लहरपुर के समोलिया-मुगलपुर मार्ग पर ग्राम लालपुर बाजार की तरफ से जा रहा सवारियों से भरा एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ई रिक्शे में चालक सहित छह लोग सवार थे। इस मार्ग दुर्घटना में हरगांव के ग्राम उदनापुर कलां निवासी सोनी( 24) वर्ष व रूपा (27) गंभीर रूप से घायल हो गईं। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सोनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।