फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Laborer dies after falling from a building under construction

Sitapur News: निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from a building under construction
सीतापुर। शहर कोतवाली में स्थित द्वितीय वाहिनी पीएसी में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर बुधवार को एक मजदूर की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन



द्वितीय वाहिनी पीएसी के शिविरपाल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक परिसर में जी 11 नाम से एक इमारत का निर्माण हो रहा है। इसमें बैरक बनाई जा रहीं है। इस 12 मंजिला इमारत का निर्माण पीडब्लूडी सीडी-1 की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर करीब 12 बजे थाना हरगांव के गांव बरोसा निवासी अंकित (19) इमारत की 11वीं मंजिल पर शटरिंग खोलेन की तैयारी करने के लिए अकेले ही गए थे। अचानक संदिग्ध हालात में वह नीचे गिर गए। स्थानीय लोग मजदूरों की सहायता से उनको जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों के लिए 11वीं मंजिल पर जाल लगा था लेकिन गिरते समय जाल भी टूट गया। पिता सुरेश ने बताया कि शटरिंग खोलने तैयारी चल रही थी। इस दौरान हादसा हुआ है। अभी कोई भी जिम्मेदार उनसे मिलने तक नहीं आया है। वाहिनी के कमांडेंट संतोष कुमार मीना ने बताया कि जानकारी मिली है। कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी की ओर से काम कराया जा रहा था, पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed