{"_id":"611808dc8ebc3ee03b5b545c","slug":"kotwali-reached-the-issue-of-temple-of-education-sitapur-news-lko591388386","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के मंदिर का मामला पहुंचा कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के मंदिर का मामला पहुंचा कोतवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। महमूदाबाद इलाके के प्राथमिक विद्यालय कटरा में प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं के बीच का मामला शिक्षा के मंदिर से कोतवाली जा पहुंचा है। लखनऊ से पढ़ाने आने वाली तीन शिक्षिकाओं ने उनके वैन ड्राइवर के जरिये रसोइया की मदद से प्रधानाचार्या पर व्यक्तिगत जानकारी लेने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी है।
इससे पहले भी शिक्षिकाएं, प्रधानाचार्या पर अभद्रता व उनके पति द्वारा धमकाने की शिकायत बीईओ से कर चुकी हैं। बीईओ की लापरवाही के कारण मामला अब कोतवाली में पहुंच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। एक तहरीर वैन ड्राइवर ने भी दी है। महमूदाबाद में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन लता वर्मा है। इस विद्यालय में तीन शिक्षिकाएं सुप्रिया सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, ज्योति बाला हैं। ये तीनों शिक्षिकाएं वैन से रोजाना समय से विद्यालय आती-जाती हैं।
इन शिक्षिकाओं का कहना है कि प्रधानाचार्या उन्हें आए दिन बेवजह परेशान करती हैं। तहरीर में शिक्षिकाओं ने कहा कि वे समय से स्कूल आती हैं, जबकि प्रधानाचार्या देर से स्कूल पहुंचती हैं। हम लोगों के समय से स्कूल पहुंचने से वे नाराज रहती हैं। प्रधानाचार्या, रामपुर कलां पीएचसी पर संविदा पर तैनात अपने पति मनोज वर्मा के साथ देर में आती हैं।
विज्ञापन
शिक्षिकाओं का आरोप है कि शनिवार को प्रधानाचार्या और उनके पति ने उनके वैन ड्राइवर को डांटा। कहा कि इतनी जल्दी क्यों आते हो, तुम्हें देख लेंगे। आरोप है कि इसके बाद विद्यालय के रसोइया ओमकार को कई बार वैन के ड्राइवर के पास भेजकर शिक्षिकाओं की निजी जानकारी लेनी चाही। शिक्षिकाओं के बारे में गलत बातें की। ऐसा कई बार किया जा चुुका है। ऐसी हरकतों से शिक्षिकाओं ने परेशान होकर महमूदाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। वैन ड्राइवर ने भी मामले में एक तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
शिकायतों के बाद भी बीईओ करते रहे अनदेखी
कटरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं को परेशान करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सहायक अध्यापक अर्चना श्रीवास्तव ने यहां पर तैनात सहायक अध्यापक निहाल अहमद पर बेवजह परेशान करने, धमकाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से शिकायत की थी। अर्चना ने प्रधानाचार्या पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के भी शिकायत की है।
ऐसे ही मामले में शिक्षिका ज्योति बाला ने एबीएसए को पत्र सौंपकर प्रधानाचार्या और उनके पति पर धमकाने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया था, लेकिन इसके बाद भी मामले में बीईओ ने कार्रवाई नहीं की। इन मामलों की शिकायत मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक से भी की गई है। अगर सही समय पर इन शिकायतों का संज्ञान बीईओ ने लिया होता तो ये मामला कोतवाली नहीं पहुंचता।
कटरा प्राथमिक विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्या, उनके पति, रसोइया पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रधानाचार्या स्कूल से शनिवार को जल्दी चली गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
- उमाकांत दीपक, क्राइम इंस्पेक्टर महमूदाबाद
शिक्षिकाओं की शिकायत पर बीईओ को जांच के निर्देश दिए गए है। बीईओ से जांच आख्या मांगी गई है। जांच आख्या आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अजीत कुमार, बीएसए