Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kisan Morcha burnt copies of agricultural ordinances

किसान मोर्चा ने फूंकी कृषि अध्यादेशों की प्रतियां

Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kisan Morcha burnt copies of agricultural ordinances
पिसावां क्षेत्र के एक गांव में किसान बिल की प्रतियां जलाते किसान संगठन के पदाधिकारी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। किसान विरोधी अध्यादेशों से आक्रोशित किसानों ने शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले तीन ब्लॉक क्षेत्र में कृषि अध्यादेशों की प्रतियां फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। हालाकि पुलिस की सख्ती के कारण शहर स्थिल गल्ला मंडी यह कार्यक्रम नहीं हो पाया। मंडी स्थल पर पहले से मुस्तैद पुलिस ने मौर्चा के पदाधिकारियों से हुई नोकझोंक बाद उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

किसान विरोधी पारित अध्यादेशों के विरुद्ध संपूर्ण क्रांति दिवस पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा विकास खंड पिसावां, मिश्रिख एवं बिसवां के विभिन्न स्थानों पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया।शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी में सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह एवं शहर कोतवाल टीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इससे प्रतियां नहीं जलाई जा सकीं।
विज्ञापन

इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों व पुलिस के मध्य नोकझोंक भी हुई। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा किसान आंदोलन को कुचलने के लिए दमन कारी रवैय्या अपनाया जा रहा है। उन्हें घरों पर बंधक बनाकर आंदोलन को कुचला नहीं जा सकता। मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि किसानों के साथ हो रही ज्यादती बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा सभी किसान संगठनों को एकजुट होकर किसान विरोधी नीतियों का विरोध करना होगा। किसी भी कार्यक्रम की रूपरेखा किसान नेताओं को प्रशासन से तब तक छुपानी होगी, जब तक वह क्रियान्वित न हो जाए। महोली संवाद के अनुसार किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर तहसील पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।

सुबह से ही अलग अलग इलाके के किसान नेताओं को नजरबंद कर घर से ज्ञापन प्राप्त किया गया। ज्ञापन में तीनों कृषि काले कानून वापस लेने, घूम रहे आवारा जानवरों को गौशाला भेजने सहित अन्य मांग भी शामिल थी। कमलापुर संवाद के अनुसार भारतीय मजदूर किसान संगठन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज सिंह धीरू ने सैकड़ों किसानों के साथ किसान बिल के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपने कार्यालय पर नायब तहसीलदार सिधौली को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed