{"_id":"64caabb7bd6f262ff502db34","slug":"khairabad-municipality-lax-in-plantation-sitapur-news-c-102-1-slko1053-931-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पौधरोपण में फिसड्डी खैराबाद नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पौधरोपण में फिसड्डी खैराबाद नगर पालिका
Thu, 03 Aug 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद/सीतापुर। पौधरोपण में खैराबाद नगर पालिका का अभियान महज फोटो खिंचाने तक ही सीमित रहा। हकीकत में नगर पालिका इस अभियान में फिसड्डी रहा। नगरपालिका ने पौधरोपण कराकर रस्म अदायगी तो कर दी लेकिन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी किसी को नहीं सौंपी।
इस कारण 50 प्रतिशत से ज्यादा पौधे या तो पहले ही सूख गये या फिर किसी पशु का निवाला बन गए। नगरपालिका के रिकॉर्ड के अनुसार 1,968 पौधे रोपे जाने थे। जिसमें से नगरपालिका ने 85 प्रतिशत यानि 1,672 पौधे रोपे।
तुरसावा, माखूपुर, संत रविदास पार्क, ललियापुर पार्क, माखूपुर आसरा काॅलोनी सहित अन्य जगहों पर पौधरोपण कराया गया। महज तुरसावा और संत रविदास पार्क को छोड़कर सभी जगह आधे से ज्यादा पौधे सूख गए हैं। ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने बताया कि पौधों के संरक्षण के लिए सफाई नायकों को लगाया गया है, जहां पौधे सूख गए हैं या खराब हो गए हैं, उनकी जगह पर नए पौधे लगाए जाएंगे।