फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Keep beds, oxygen and ICU ready: CMO

बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू रखें तैयार : सीएमओ

Sat, 04 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Keep beds, oxygen and ICU ready: CMO
सीतापुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर सैंपलिंग की जाएगी। यह सैंपलिंग जिला व महिला अस्पताल समेत सभी 19 सीएचसी पर होगी। इसके दायरे में प्राइवेट अस्पताल भी आएंगे। इसे लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वायरस के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ का कहना है कि विदेशों से खासकर जर्मनी, दक्षिणी अफ्रीका, नीदरलैंड व ब्रिटेन में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देखने को मिला है। इसने भारत में भी दस्तक दे दी है। यह वैरिएंट कोरोना वायरस से 10 गुना अधिक तेजी से लोगों को संक्रमित करता है। इस पर स्वास्थ्य महकमे ने फोकस सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। यह फोकस सैंपलिंग भीड़भाड़ वाले इलाकों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला का कहना है कि अस्पताल में आने वाले मरीज किसी न किसी संक्रमण से ग्रसित होते हैं। ऐसे में उनकी प्राथमिकता से जांच करवाकर संक्रमण का पता लगाया जाएगा। यह सैंपलिंग शुरू-शुरू में जिला व महिला अस्पतालों में होगी। उसके बाद सभी सीएचसी व पीएचसी पर कराई जाएगी। इसके बाद प्राइवेट नर्सिंग होमों में भी सैंपलिंग कराई जाएगी। इसे लेकर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हिंद अस्पताल अटरिया में फोकस सैंपलिंग कराई गई। इसे लेकर सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षक को ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। अधीक्षकों को जारी किए गए आदेश में सीएमओ ने बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू को तैयार रखने को कहा है। सीएमओ ने बताया कि जिले में आठ सीएचसी एल-टू अस्पताल के रूप में तैयार हो गई हैं।
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला का कहना है कि फोकस विदेशों से आने जाने वालों पर है। भारत सरकार एयरपोर्ट पर आने वालों को वहीं पर रोक रही है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें सात दिन के लिए होम क्वारंटीन भी किया जा रहा है।
जिले में रेलवे व रोडवेज पर प्रदेश व अन्य प्रदेशों से आने-जाने वालों को संदिग्ध मानकर इनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। अगर उनके लक्षण संदिग्ध लगेंगे तो उनकी कोविड जांच करवाते हुए उन्हें सात दिन के लिए होम क्वारंटीन करा दिया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कोविड का टीका अवश्य लगवाएं। नियत समय पर दूसरी डोज जरूर लें। यदि आपके आस-पड़ोस में कोई विदेश से आता है तो इसकी सूचना इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल में तत्काल दें। यह कंट्रोल रूम शुरू हो गया है। बेहतर हो तो तीन लेयर वाले मॉस्क लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें।

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि नए वायरस के खतरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी अधीक्षकों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में आठ सीएचसी पहले से ही एल-टू के रूप में तैयार हैं। अब फोकस सैंपलिंग पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed