{"_id":"65637a1722f495f11f0479a7","slug":"kartik-purnima-fair-starts-with-maha-aarti-sitapur-news-c-102-1-stp1002-6017-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महाआरती के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महाआरती के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू
Sun, 26 Nov 2023 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
हरगांव/सीतापुर। नगर में ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव रविवार देर शाम धूमधाम के साथ शुरू हो गया। यह मेला एक माह तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सूर्यकुंड तीर्थ हरगांव में देर शाम मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर मेले का लोकार्पण किया। मेले की शुरुआत देव दीपावली, दीपदान, महाआरती व भव्य आतिशबाजी से हुई।
सूर्यकुंड तीर्थस्थल व बाबा गौरीशंकर मंदिर की आकर्षक सजावट आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। मेले में कई प्रकार के झूले आकर्षण का केंद्र हैं। इस दौरान एसडीएम सदर न्यायिक व मेला प्रभारी कुमार चंद्र बाबू, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्रा, एसओ अनूप कुमार शुक्ला, चंद्रशेखर मिश्र, प्रेम सुंदर अवस्थी, राकेश सेठ, राजेश राज, नीरज मिश्र आदि मौजूद रहे।