फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kartik Purnima Fair from today, shops decorated

Sitapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेला आज से, सज गईं दुकानें

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima Fair from today, shops decorated
हरगांव/सीतापुर। नगर के प्राचीन सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर लगने वाला ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला रविवार शाम छह बजे से शुरू हो जाएगा। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही मेले का शुभारंभ करेंगे। भव्य आतिशबाजी व दीपदान आकर्षण का केंद्र होंगे। मेला स्थल पर दुकानें सज गईं हैं। सुरक्षा व चिकित्सा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मेलाधिकारी व एसडीएम सदर न्यायिक की देखरेख में एक माह तक मेला चलेगा।
विज्ञापन

गर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां व ईओ श्रीश मिश्र ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे गौरी शंकर बाबा का भव्य शृंगार, दीपदान व आतिशबाजी के साथ मेले का शुभारंभ होगा। पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेले में दुकानें सज गईं हैं। इस बार ब्रेक डांस, ट्रेन व नाव झूला मुख्य आकर्षण रहेंगे। खिलौनों व अन्य तरह की दुकानें लग गईं हैं। रामलीला व रासलीला का भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि मेले में अस्थाई पुलिस चौकी के साथ सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



कल होगा भंडारा
सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर स्थित श्री श्री 1008, स्वामीनील कंठ महाराज के आश्रम पर सोमवार को भंडारा होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर श्री श्री 1008, स्वामी रामानुजाचार्य जी महाराज के सानिध्य में भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed