फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kanwariya, who went to fill water with friends, drowned

दोस्तों संग जल भरने गया कांवड़िया डूबा

Mon, 02 Aug 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya, who went to fill water with friends, drowned
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में रविवार को घर से जल भरने गया कांवड़िया चहलारी घाट पुल के नीचे गुजरी सरयू नदी में डूब गया। साथ गए दोस्तों ने घर पहुुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। कांवड़िये की तलाश में पीएसी जुट गई है, लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

रामपुरकलां इलाके के भूलभुलिया चहारपुर निवासी अमन (16) रविवार को गांव के कुलदीप, नीरज, पंकज, हिमांशु आदि लोगों साथ जल भरने चहलारी घाट गया था। वहां पर किशोर सरयू नदी से जल भर रहा था। इस बीच वह नदी में चला गया। दोस्तों और अन्य लोगों का कहना है कि किशोर का जल भरते समय संतुलन बिगड़ गया, इससे वह डूब गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना उन लोगों ने घर वालों को दी। इसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर थानगांव पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। किशोर की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएसी भी जुटी हुई है। एसडीएम बिसवां अनुपम मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है। तत्काल अमलोरा स्कूल में मौजूद बाढ़ राहत पीएसी को मौके पर भेजा जा रहा है। तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed