{"_id":"5dab543e8ebc3e0148604f05","slug":"kamlesh-tiwari-sitapur-news-lko487869023","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड : मां बोली - भाजपा सरकार में कम कर दी गई थी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड : मां बोली - भाजपा सरकार में कम कर दी गई थी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद। बेटे को खो देने वाली मां कुसुमा देवी ने एक स्थानीय नेता सहित प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सपा सरकार में कमलेश तिवारी की सुरक्षा अधिक थी।
तब डेढ़ दर्जन सुरक्षाकर्मी लगे थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सुरक्षा कम कर दी थी। कुसुमा देवी ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता पर भी आरोप लगाए। कहा कि रामजानकी मंदिर ट्रस्ट को लेकर कमलेश का उनसे विवाद चल रहा था। घटना के पीछे उनका भी हाथ हो सकता है।
बेटे ने कहा, सरकार व पुलिस पर नहीं भरोसा
कमलेश के बेटे सत्यम ने पिता की हत्या के प्रकरण की एनआईए से जांच कराने की मांग की। उसने कहा कि प्रदेश सरकार व पुलिस पर भरोसा नहीं है।
हिन्दूवादी सरकार में प्रखर हिंदूवादी नेता व उसके पिता की हत्या कर दी गई। ऐसे में पुलिस व सरकार पर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा नहीं है। इसलिए एनआईए से जांच कराई जाए। सत्यम की एनआईए से जांच की मांग मान ली गई है।