{"_id":"68a61b4867c1a5ec310ece81","slug":"kamlapur-police-kept-the-case-of-gang-rape-and-blackmailing-hidden-for-two-days-sitapur-news-c-102-1-stp1002-138597-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सामूहिक दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला दो दिन छिपाए रही कमलापुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सामूहिक दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला दो दिन छिपाए रही कमलापुर पुलिस
विज्ञापन
सीतापुर। कमलापुर पुलिस ने एक बार फिर वर्दी को शर्मसार कर दिया है। सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले को दो दिनों तक कमलापुर पुलिस न सिर्फ दबाए रही बल्कि अफसरों को गुमराह करने से भी बाज नहीं आई। दो दिन तक आरोपी पुलिस की हिरासत में रहे और कार्रवाई के बजाय कमलापुर पुलिस सुलह-समझौता कराने के प्रयास में जुटी रही। चर्चाएं आम हुईं तो घटना की भनक जिले के पुलिस अफसरों को लगी। इसके बाद केस तो दर्ज करना पड़ा, लेकिन अब भी कमलापुर पुलिस पूरा सच उजागर करने को राजी नजर नहीं आ रही है। फिलहाल, तीन आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर पुलिस हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है।
घटना 16 अगस्त दोपहर बाद की है। किशोरी अपने दोस्त से मिलने गई थी। आरोपियों ने उनका वीडियो बनाया और बदनाम करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोपियों ने वीडियो बना लिया। दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। किशोरी के मुताबिक पहले दो युवकों ने दुष्कर्म किया, इसके बाद एक युवक और आ गया। आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया। फिर जब जहां मन करता बुला लेते। गत रविवार को कमलापुर थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे के किनारे रूढ़ा गांव जाने वाले मार्ग के पास आरोपियों ने किशोरी को बुलाया। तब किशोरी ने अपनी मां को अपबीती सुनाई।
रविवार की सुबह करीब 10 बजे किशोरी के साथ परिजनों को भी आया देख आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर लोगों ने डॉयल-112 पर कॉल कर दिया। कमलापुर पुलिस पहुंची और आरोपियों को थाने ले गई। इसके बाद कार्रवाई के बजाय दो दिन तक कमलापुर पुलिस समझौते के प्रयास में जुटी रही। इस बीच जिला मुख्यालय के पुलिस अधिकारियों तक बात पहुंची तब मंगलवार की रात फटकार के बाद कमलापुर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की।