{"_id":"6924acf3a51aa9e2550a9aaa","slug":"kadir-wrestler-made-a-dhobi-pachhad-shera-was-defeated-sitapur-news-c-102-1-stp1002-144860-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कदीर पहलवान ने लगाई धोबी पछाड़, चित हुए शेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कदीर पहलवान ने लगाई धोबी पछाड़, चित हुए शेरा
हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
- फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
Link Copied
हरगांव (सीतापुर)। कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव में चल रहे दंगल में सोमवार को छह मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें दो कुश्तियां बराबरी पर रहीं। पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने के लिए खूब जोर आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक रोमांचित नजर आए। अखाड़े में कुश्ती के दौरान दर्शक तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
पहली कुश्ती बरेली के शेरा पहलवान और जम्मू के कदीर पहलवान के बीच हुई, इसमें कदीर पहलवान ने शेरा को धोबी पछाड़ दांव लगाकर चित करते हुए जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती कलियर शरीफ के मोनिष पहलवान और दिल्ली के पलटा पहलवान के बीच हुई, इसमें पलटा पहलवान को कई पटखनी देकर मोनिष पहलवान ने जीत दर्ज की। तीसरी कुश्ती झारखंड के पुष्पा पहलवान व सहारनपुर के वकार पहलवान के मध्य कराई गई, इसमें वकार पहलवान विजयी रहे।
विज्ञापन
चौथी कुश्ती जम्मू के कदीर पहलवान और हस्तिनापुर के बल्लू पहलवान के बीच हुई, यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। पांचवी कुश्ती कलियर शरीफ के मोनिष पहलवान और हस्तिनापुर के बल्लू पहलवान के मध्य हुई, इसमें मोनिष पहलवान विजयी रहे। सलीम पहलवान व मुकेश पहलवान के बीच हुई छठी कुश्ती बराबरी पर रही। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, राजेश, तुषार, चंदन, श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।