फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Julie, Nisha, Sulochana and Muskan came first in the race.

Sitapur News: दौड़ में जूली, निशा, सुलोचना व मुस्कान रहीं प्रथम

Tue, 07 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Julie, Nisha, Sulochana and Muskan came first in the race.
दौड़ प्रतियोगिताएं में शामिल छात्राएं।
सिधौली। गांधी महाविद्यालय मैदान पर मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूली बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 15 सरकारी स्कूलों के करीब 300 छात्र छात्राओं ने दमखम दिखाया। दौड़ प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही, अपराध निरीक्षक राममणि यादव व मिशन शक्ति प्रभारी आस्था शर्मा ने उपहार देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने मैदान में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए जीत का खिताब अपने नाम किया है। बालिकाओं ने रेस जीतकर मिशन शक्ति की शक्ति का परिचय दिया है। जिसमें 100 मीटर की दौड़ में जूली प्रथम स्थान पर रही। भूमिका द्वितीय व अंशिका तीसरे पर स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह 200 मीटर की दौड़ में निशा प्रथम, सावली द्वितीय व शिल्पी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सुलोचना प्रथम, सोनी द्वितीय व संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही 10 वर्षीय बच्चियों की 100 मीटर की दौड़ कराई गई। इसमें मुस्कान पहले स्थान पर रहीं। गुलशन दूसरे व गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को विशेष हेल्पलाइन व टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed