{"_id":"fb73435ad72a1a6f66c7b2ab8361736d","slug":"jhrkhuranon-three-passengers-robbed-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने तीन यात्रियों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने तीन यात्रियों को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आ रही लखनऊ डिपो की बस में जहरखुरानों ने तीन यात्री को अपना शिकार बना डाला। जहरखुरान तीनों को बेहोश कर सामान व नकदी बटोर ले गए।
विज्ञापन
बस के सीतापुर पहुंचने पर चालक को तीनों यात्री बेहोश मिले। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर एक यात्री घर चला गया। जबकि दूसरे को अभी तक होश नहीं आया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग डिपो की बस (यूपी 33 एटी-3186) के चालक आशीष व धर्मेंद्र ने तीन यात्रियों को बेहोशी की हालत में गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बताते हैं कि यह बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। इसमें सवार तीन यात्रियों को रास्ते में जहरखुरानों ने अपना शिकार बना डाला। होश में आने पर एक यात्री ने अस्पताल में खुद की पहचान पिसावां इलाके के दुबावां गांव निवासी सुभाष (35) पुत्र मुकेश के रूप में की।
उसने बताया कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहां से दस हजार रुपये व अन्य सामान लेकर घर को चला था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
उसे होश आया तो उसने खुद को जिला अस्पताल में पाया। खबर पाकर उसके परिवारीजन भी पहुंच गए थे। इसके अलावा एक अन्य यात्री की पहचान रायबरेली के टिकरा निवासी रामखेलावन के रूप में हुई है।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसे पूरी तरह से होश नहीं आ सका था। तीसरा यात्री होश में आते ही घर चला गया। इन लोगों के मुताबिक जहरखुरान गिरोह रुपये का सामान व नकदी उठा ले गए।
कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
परिचालकों को करेंगे जागरूक
जहरखुरानी की रोकथाम को बसों में स्टीकर लगाए गए हैं। परिचालकों से यात्रियों को जागरूक कराया जा रहा है। प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार यदि कोई जहरखुरानी की घटना होती है तो पीड़ित यात्री को अस्पताल पहुंचाकर इलाज की व्यवस्था करने को कहा गया है।
रामजीत वर्मा, एआरएम, रोडवेज