{"_id":"694edadb26430cfcd30e37ba","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-after-breaking-the-shop-shutter-sitapur-news-c-102-1-slko1037-146965-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
गोंदलामऊ। कस्बा निवासी विमल कुमार सोनी की थाने के सामने स्थित आभूषण की दुकान का बुधवार रात शटर तोड़कर चोर करीब दो लाख के जेवर उठा ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पीड़ित विमल सोनी के अनुसार बुधवार रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब एक बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लॉकर व दराज में रखे आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार यह पूरी घटना पास के महिमा ज्वैलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने स्थानीय चौकी इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थानीय व्यापारियों ने एकजुट होकर संदना थाने में तहरीर दी।
जल्द खुलासा न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज देखी गई है। वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।