{"_id":"66afde56be33bac2080d67a4","slug":"jewelery-worth-rs-12-lakh-stolen-from-bullion-shop-sitapur-news-c-102-1-slko1055-117130-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सराफा दुकान से 12 लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सराफा दुकान से 12 लाख के जेवर उड़ाए
Mon, 05 Aug 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान से करीब 12 लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह जब सर्राफ दुकान खोलने पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुखेत बाजार में अजीम की सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान की छत पर चढ़कर टिन शेड को काट दिया। इसके बाद चोर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान के सामने वाले हिस्से में रखे काउंटर से सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार अजीम ने बताया कि दुकान में लगभग 12 लाख के जेवरात रखे हुए थे। जिन्हें चोर उठा ले गए।
बताया कि दुकान का मेन शटर बंद था। चोरों ने इस शटर का ताला तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। रविवार सुबह अजीम ने जब दुकान खोली तब उन्हें जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।