फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jalsa-e-Mohammadi taken out with pride and glory

Sitapur News: शान ओ शौकत के साथ निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 08 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jalsa-e-Mohammadi taken out with pride and glory
सिधौली में निकाला गया जुलूस।
सिधौली। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में सोमवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शान ओ शौकत व एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस का आगाज कस्बा बाड़ी के जामा मस्जिद परिसर से कुरान पाक की तिलावत के साथ हुआ।
विज्ञापन

जुलूस बाड़ी कस्बे के मुख्य मार्ग से पंचपीर चौराहा होकर सिधौली कस्बे में बिसवां चौराहा पहुंचा। वहां सिधौली, अहमदपुर जट, बीबीपुर, दर्जिनपुरवा, काशीपुर, हुसैनगंज व अन्य गांवों के अंजुमनों के जुलूस संयुक्त रूप से शामिल हुए। वहीं, अंजुमन आशिकाने रसूल मरकजी कमेटी के तत्वावधान में निकाले गए जुलूस में ऊंट, घोड़े के अतिरिक्त बैनर, झंडे लेकर अंजुमन शामिल हुए। सभी रसूल अल्लाह के नारे बुलंद करते हुए अदब के साथ चलते नजर आए।
विज्ञापन

जुलूस का स्वागत नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत ने किया। जगह-जगह जुलूस का स्वागत कर लंगर का आयोजन किया गया। कमेटी के आयोजन में संयुक्त जुलूस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचकर महमूदाबाद चौराहे से पावर हाउस मार्ग होकर बाड़ी के मेला मैदान पहुंचा। वहां जुलूस के समापन की कमेटी के अध्यक्ष हाजी जलीस अंसारी ने घोषणा की। जुलूस में मुख्य रूप से कमेटी के मौलवी सैय्यद अहमद, नफीस सिद्दीकी, फजल अहमद, जमाल अहमद, हलीम जफर खां, बब्लू, जियाउल हक व अन्य ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए वसूला चंदा
कमेटी की ओर से कौमी एकता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय झंडा जुलूस के सबसे आगे चलाया जा रहा था। साथ ही पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बैनर लगाकर मौके पर चंदा वसूला गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर चंदा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed