फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   It is the duty of advocates to provide cheap and accessible justice: District Judge

सस्ता व सुलभ न्याय दिलाना अधिवक्ताओं का कर्तव्य : जिला जज

Thu, 27 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 27 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of advocates to provide cheap and accessible justice: District Judge
सिधौली (सीतापुर)। तहसील सभागार में बुधवार को बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ताओं का कर्तव्य वादकारियों के हित में कार्य करते हुए उन्हें सस्ता व सुलभ न्याय दिलाना है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रसाद गौतम ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के संघर्ष में हर वक्त सहयोग की भावना से कार्य करने के साथ ही वादकारियों के हितों की रक्षा करेगी।
विज्ञापन


महामंत्री नीलकमल मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम न्यायाधीश ज्योति चंद्रा, उपजिलाधिकारी राखी वर्मा, नायब तहसीलदार आलोक कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीप्रकाश मिश्र, प्रदीप शुक्ल, अनुराग पांडेय, रामेंद्र अवस्थी, अनुराग आग्नेय व अंकित मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed