{"_id":"6749f03e1993a5fa1100ed2f","slug":"irregularity-of-rs-1650-lakh-revealed-in-sarakan-sitapur-news-c-102-1-slko1037-122753-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरकन में 16.50 लाख की गड़बड़ी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरकन में 16.50 लाख की गड़बड़ी का खुलासा
Fri, 29 Nov 2024 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। विकास खंड की सकरन ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद ग्राम पंचायत के खाते से साढ़े सोलह लाख रुपये की धनराशि निकाले जाने का खुलासा हुआ है। डीपीआरओ ने अपनी जांच में आरोप सही पाए। रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
वर्ष 2021 के मार्च माह में पंचायत चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता वर्ष 2020 के नवंबर माह में लगा दी गई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत के प्रशासक तत्कालीन एडीओ आईएसबी जितेन्द्र कुमार रस्तोगी व पंचायत सचिव अर्पित गुप्ता ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत के खाते का संचालन किया।
इस दौरान ग्राम पंचायत में दिसम्बर 2020 से मई 2021 के बीच ह्यूमपाइप डलवाने के नाम पर 11 लाख 76 हजार 820 रुपये, दिसंबर 2020 से मई 2021 के बीच हैंडपंप रिबोर के नाम पर 4 लाख 85 हजार 954 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
ग्रामीण रामचन्द्र यादव ने डीएम से इसकी शिकायत की। इसके बाद डीपीआरओ ने जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए। डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू ने बताया कि चुनाव के दौरान भुगतान की जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। उनके आदेशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।