फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Investigation of 112 cases of MNREGA hanging in limbo

Sitapur News: मनरेगा के 112 मामलों की अधर में लटकी जांच

Fri, 11 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 11 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 112 cases of MNREGA hanging in limbo
सीतापुर। शासन ने मनरेगा शिकायतों की जांच के लिए लोकपाल की नियुक्ति की है। मनरेगा संबंधी शिकायतों की जांच के लिए लोकपाल संबंधित अफसरों व कर्मचारियों को पत्र भेजकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश देते हैं। इसके बावजूद कई पत्र भेजने के बाद दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं। इससे 112 शिकायतों की जांच अटकी है। स्थलीय जांच के लिए वाहन भी सुलभ नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लोकपाल मनरेगा डाॅ. अरविंद प्रताप सिंह यादव के दफ्तर में मनरेगा कार्यों में किए गए भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही हैं। उन्हें इन शिकायतों की जांच के लिए स्टॉफ सुलभ नहीं कराया गया है। इस कारण वह मनरेगा सेल के कर्मचारियों से कार्य कराते हैं। यह जांच समय पर पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

लोकपाल की ओर से 112 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों और कर्मियों को कई पत्र भेजकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। पर दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं। स्पष्टीकरण का भी जवाब नहीं दिया जाता है। इससे जांचें प्रभावित हो रही हैं। लोकपाल ने बताया कि 172 शिकायतों में 60 का निस्तारण किया गया है। 112 शिकायतों में साक्ष्य व अभिलेख न मिलने के कारण उनका निस्तारण नहीं हो सका है। जांच कार्य में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed