{"_id":"659304ba00ce7b7eca0bc83e","slug":"innocent-child-crushed-by-tractor-trolley-sitapur-news-c-102-1-slko1037-7897-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को कुचला, मौत
Tue, 02 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही मासूम को सोमवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के गांव सालपुर निवासी मान्या (4) घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे कुचल दिया। उस पर गन्ना लदा हुआ था। परिजन उसे लेकर सीएचसी रेउसा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन