फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Injured youth dies, police accused of negligence

Sitapur News: घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, नहीं किया अंतिम संस्कार

Thu, 12 Jun 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies, police accused of negligence
परसेंडी (सीतापुर)। देवकली गांव में मारपीट में घायल हुए युवक की मौत के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने तालगांव पुलिस पर आरोपी को बचाने के साथ ही लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया लेकिन रात का हवाला देते हुए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

देवकली मजरा तालगांव निवासी उमेश के मुताबिक उनके पिता श्रवण (42) का मेड़ बांधने को लेकर अपने चचेरे भाई हरिशंकर से मारपीट हुई थी। 27 मई को हुई मारपीट में हरिशंकर उसकी पत्नी मेकिन भी शामिल था। आरोप है कि उसी दिन पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन तालगांव पुलिस ने घायल का मेडिकल नहीं कराया। रातभर वह घर पर रहे अगले दिन सीएचसी पर जब श्रवण को लाया गया तो वहां चिकित्सकों ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल फिर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने मामले में केस तो दर्ज किया, लेकिन शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। आरोपी अगले दिन ही छूटकर अपने घर आ गया और पीड़ितों को धमकाने लगा। इधर इलाज में पीड़ित का लाखों रुपये खर्च हो गया। बुधवार को इलाज के दौरान श्रवण की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने घर में ही शव को रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाते ही सीओ लहरपुर सुशील कुमार व अन्य थानों की पुलिस मौके पर आ गई। सभी ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। वहीं थानाध्यक्ष तालगांव दीपक राय ने बताया कि अगले दिन ही मामले में केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed