फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Indonesian team learns tricks to increase sugar production

सीतापुर: इंडोनेशिया के दल ने चीनी का उत्पादन बढ़ाने के सीखे गुर

Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
विज्ञापन
Indonesian team learns tricks to increase sugar production
सीतापुर। चीनी का उत्पादन बढ़ाने की कवायद में लगे इंडोनेशिया से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने जवाहरपुर चीनी मिल का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अत्याधुनिक मशीनों के बारे में जानने के साथ चीनी की रिकवरी को लेकर भी जानकारी ली।कानपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ शुगर) में इंडोनेशिया के पीटी पीजी राजवाली ग्रुप ऑफ शुगर फैक्ट्रीज के 20 अधिकारी चीनी उत्पादन की बारीकियों को समझने के लिए पहुंचे। तीन दिन तक जवाहरपुर स्थित चीनी मिल में रुककर जानकारी जुटाई। रजावली ग्रुप के निदेशक नौनिक सोलिस्टयोवती ने बताया कि इंडोनेशिया चीनी के मामले में आयात पर निर्भर है। आत्मनिर्भर बनने के लिए चीनी की रिकवरी बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन

इसलिए विशेषज्ञों के साथ एनएसआई का दौरा कर जानकारी ली। एनएसआई के बृजेश सिंह और महेंद्र कुमार यादव के साथ पहुंची इंडोनेशिया की टीम को इकाई प्रमुख टीएन सिंह ने मिल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान गणेश बाबू यादव, मनीष जैन, आशीष बंसल, सुधीर कुमार सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed